हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): महाकाव्य रामायण के रचयिता महर्षि भगवान वाल्मीकि की जयंती जनपद हापुड़ में धूमधाम से मनाई गई। जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के हबीसपुर बिगास में शनिवार को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर महर्षि की मूर्ति स्थापित की गई। यात्रा में सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पुरुषों, महिलाओं के साथ-साथ बच्चों और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दी। आपको बता दें कि हर वर्ष आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि को वाल्मीकि जयंती मनाई जाती है। इस साल वाल्मीकि जयंती शनिवार यानी 28 अक्टूबर को मनाई गई। महर्षि वाल्मीकि को सनातन धर्म का पहला कवि माना गया है। इन्होंने सबसे पवित्र महाकाव्य रामायण की रचना की है जो कि हिंदू धर्म में सबसे उत्तम कोटि के ग्रंथो में से एक माना गया है।
महर्षि वाल्मीकि की जयंती के दिन वाल्मीकि भगवान की पूजा की जाती है। इसके साथ ही इस दिन रामायण की पूजा का भी विशेष महत्व है। बाबूगढ़ के हबीसपुर बिगास में भगवान वाल्मीकि की मूर्ति की स्थापना की गई। इस दौरान पप्पू, सोनू, परमिंदर, अमरपाल, गगन, परवीन, रिंकू, ललित, रवि, ताराचंद, चंदी, मुकेश आदि उपस्थित रहे।





















