हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां फरियादियों की फरियाद सुनी गई। थाने में समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन शनिवार को जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पहुंचे जहां उन्होंने आने वाले फरियादियों की फरियाद सुनी और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। एडीजी ने कहा कि आने वाले फरियादियों की समस्याओं का समाधान गुणवत्ता के साथ किया जाए। इस दौरान हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा क्षेत्राधिकारी हापुड़ स्तुति सिंह, एसडीएम हापुड़ सुनीता सिंह, बहादुरगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनीता मलिक आदि उपस्थित रहे।
किराये पर ज्वेलरी लेने के लिए सम्पर्क करें: 9837313131






















