हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय शहजादी की गाजियाबाद के मसूरी के होटल में मिली लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि किसी और से शादी तय होने पर मृतका के प्रेमी ने ही अपनी प्रेमिका की होटल अनंत में हत्या कर दी। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गाजियाबाद के मसूरी के होटल अनंत में 21 अक्टूबर को शहजादी की लाश मिली थी जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि वह अपने प्रेमी अजहरुद्दीन के साथ यहां रुकी थी। दोनों प्यार करते थे और शहजादी ने अपना निकाह दिल्ली निवासी युवक के साथ तय कर लिया था जिससे वह बेहद आहत था। इसी बीच मसूरी के कल्लूगढ़ी निवासी अजहरुद्दीन ने अपनी प्रेमिका को कोल्ड ड्रिंक में नशे की गोलियां मिलाकर दी और तकिए से उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी जो मौके से फरार हो गया था। गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी को एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:






















