👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के एक दर्जन गांवों में 13 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। पावर ग्रिड ने हाई टेंशन लाइन बनने के लिए शटडाउन मांगा था। इसके लिए बिजली घर को बंद रखा गया। रात 8:00 बजे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। 765 केवी बिजली घर को चार्ज करने के लिए पावर ग्रिड लाइन बन रहा है। एक लाइन उपेड़ा बिजली घर क्षेत्र से होकर गुजारनी है। उसे बनाने के लिए पावर ग्रिड ने शटडाउन मांगा जिसके चलते सुबह 7:00 से कुचेसर रोड चौपला, शाहपुर जट्ट, फतेहपुर, कनिया कल्याणपुर, उपेड़ा, दयानगर, अटूटा, रसूलपुर, बहलोलपुर, सकरपुर, मोहम्मद आजमपुर तथा इस बिजली घर से जुड़े औद्योगिक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति 13 घंटे तक प्रभावित रही।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:






















