हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): भाकियू मुख्य जिला कार्यालय पर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मासिक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जन्म सिंह व संचालन तहसील हापुड़ अध्यक्ष नवीन त्यागी ने किया। बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने कहा कि प्रत्येक माह को होने वाले किसान दिवस में किसानों की कोई समस्याओं का हल नहीं होता है जिसके लिए आंदोलन किया जाएगा।
2) उच्च अधिकारियों द्वारा हुए समझौते के अनुसार सिंभावली व ब्रजनाथपुर शुगर मिल द्वारा किसानों का बकाया गन्ना भुगतान जल्द ही कराया जाए।
3) आगामी 1नवंबर को होने वाली मासिक बैठक का आयोजन सिंभावली में स्थित सहकारी विकास गन्ना समिति सिंभावली में किया जाएगा।
4) पूर्व से घोषित कार्यक्रम 27 अक्टूबर को हापुड़ कलेक्ट्रेट पर होने वाले घेराव को भी सर्वसम्मति से स्थगित किया जाता है।
5) सरकार ने आवारा पशुओं के लिए बजट पास किया है। इसलिए भारतीय किसान यूनियन मांग करती हैं कि प्रत्येक न्याय पंचायत में गौशाला का निर्माण भी करा जाए।
6) सहकारी गन्ना विकास समिति द्वारा किसानों की तीसरे वर्ष की पेड़ी गन्ना कि पर्चियां भी सट्टे में जोड़ी जाए।
इस मौके पर जिला सचिव ओमवीर सिंह, विनोद शर्मा, अमजद खान जिला मीडिया प्रभारी, तहसील गढ़मुक्तेश्वर महासचिव प्रदीप चौधरी, ग्राम अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, अमरपाल सिंह, संजीव कुमार, खालिद हुसैन, जुल्फिकार अली, विष्णु सिसोदिया, सुनील उर्फ टाइगर ग्राम अध्यक्ष, राजवीर सिंह, आस मोहम्मद, नदीम सैफी, अंजू सिंह, रोशनी सैफी, शिवानी, कल्पना समेत मौजूद रहे।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010






















