कर्मचारियों ने सुपरवाइजरों पर किया हमला, एक की हड्डी टूटी व एक बेहोश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड आराम फरमा रहे कर्मचारियों को टोकना दो सुपरवाइजरों को भारी पड़ गया। कर्मचारियों ने मिलकर दोनों सुपरवाइजर को जमकर पीटा। इस दौरान एक लहूलुहान होकर बेहोश हो गया तो दूसरे के हाथ की हड्डी टूट गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और तहरीर के आधार पर तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली रोड पर स्थित एक कंपनी में आकाश निवासी चमरी तथा मोहित शर्मा निवासी कस्तला कासमाबाद पिलखुवा, सुपरवाइजर के पद पर नौकरी करते हैं जो कि 24 अक्टूबर को अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने आराम कर रहे कुछ कर्मचारियों से काम पर लौटने को कहा जिससे आरोपी गुस्सा हो गए और उन्होंने आकाश तथा मोहित शर्मा पर हमला कर दिया। इस दौरान लाठी-डंडों से उन्हें जमकर पीटा जिससे मोहित के सिर में गंभीर चोट आई है और वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गया जबकि आकाश के हाथ की हड्डी टूट गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए प्रशांत निवासी हाफिजपुर, लकी, कुणाल और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622






















