हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शहरी क्षेत्र के साथ-साथ अब ग्रामीण इलाकों में भी रोडवेज की बसें पहुंचेंगी जिससे गांव से सफर करने वाले यात्रियों का सफर और भी ज्यादा आसान होगा। परिवहन निगम की बसें अब गांव-गांव तक पहुंचेंगी
गढ़मुक्तेश्वर के एआरएम हेमंत मिश्रा ने बताया कि गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव का सर्वे कराया जा रहा है। अब तक 30 गांव का सर्वे हो चुका है। परिवहन निगम की बसें संचालित करने के लिए अधिसूचित और गैर अधिसूचित मार्गों के प्रस्ताव मांगे गए हैं। प्रस्ताव मिलने के बाद चिन्हित मार्गों पर निगम की बस सेवा संचालित की जाएगी। इससे रोडवेज बसों की आय बढ़ेगी। साथ ही अवैध रूप से संचालित वर्षों पर भी अंकुश लगेगा। ग्रामीणों को परिवहन विभाग के इस कदम का बेसब्री से इंतजार है।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065






















