हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वृंदावन के प्रसिद्ध भजन गायक बाबा चित्र और विचित्र सोमवार को हापुड़ के बदनौली स्थित मां भगवती के तृतीया नवरात्रि महोत्सव में पहुंचे। उनके भजनों को सुनकर श्रद्धालु खुद को नृत्य करने से रोक ना सके। बदनौली जाते समय बाबा चित्र विचित्र हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित मेरठ स्वीट प्रतिष्ठान पर पहुंचे जहां मेरठ स्वीट्स के संचालक रवि अग्रवाल, अजय अग्रवाल, सोनी अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, माही अग्रवाल, स्पर्श अग्रवाल आदि ने बाबा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके दर्शन करने के लिए आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। बाबा चित्र विचित्र के साथ इस दौरान कुछ लोगों ने सेल्फी भी ली जिसके बाद वह बदनौली के लिए रवाना हो गए जहां उन्होंने माहौल को आस्था के रंग में रंग दिया। बदनौली पहुंचने पर महोत्सव के आयोजक मोहित ने बाबा चित्र विचित्र का स्वागत किया।
आपको बता दें कि बाबा चित्र और विचित्र वृंदावन के प्रसिद्ध भजन गायक हैं जिनकी भजन गाने की शैली ही विचित्र है। कहा जाता है कि बाबा चित्र विचित्र अपने भजनों से श्रद्धालुओं को नृत्य करने के लिए मजबूर कर देते हैं। उनके भजनों को सुनकर हर कोई थिरकने लगता है। जब बाबा चित्र विचित्र बदनौली पहुंचे तो वहां भी आस्था का जमकर सैलाब उमड़ पड़ा। उनके भजनों को सुनने के लिए सिर्फ हापुड़ ही नहीं बल्कि बुलंदशहर, गाजियाबाद, अन्य जिलों से भी लोग हापुड़ के बदनौली पहुंचे जहां सभी को उन्होंने अपना आशीष दिया।
गाड़ी, बाइक समेत अन्य वाहन में घर बैठे लगवाएं जीपीएस: 8126293996






















