108 एंबुलेंस में फिर गूंजी किलकारी : जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आपको अवगत कराना है कि उपेड़ा निवासी वंदना पत्नी पिंटू कुमार को रविवार की सुबह लगभग 9 बजे प्रसव पीड़ा हुई। तभी परिजनों ने 108 नंबर पर कॉल की। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस अपने निर्धारित समय से मरीज के पास पहुंच गई। एंबुलेंस स्टाफ मरीज को एंबुलेंस में शिफ्ट कराया और हॉस्पिटल के लिए रवाना हो गए लेकिन रास्ते में कुचेसर चौपला के पास मरीज को प्रसव पीड़ा बढ़ने लगी। तभी ईएमटी प्रवीण कुमार और पायलट पुष्पेंद्र ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए एंबुलेंस को सड़क किनारे खड़ा करके आशा सुनीता देवी की मदद से एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। जच्चा बच्चा को सामुदायिक स्वस्थ केंद्र सिखेड़ा में भर्ती कराया । चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अमित वैसला ने एंबुलेंस कर्मियों के कार्य की तारीफ की।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103

































