हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के कुचेसर चौपला पर विराट कुश्ती दंगल का आयोजन होगा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विराट कुश्ती (दंगल) का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देशभर से पहलवानों की उच्च स्तरीय कुश्ती कराई जाएंगी। दंगल संयोजक चौधरी पवनवीर सिंह ने बताया कि महात्मा गंगादास जी की स्मृति में दो दिवसीय(23-10-2023 से 24-10-2023) विराट कुश्ती (दंगल) का आयोजन किया जा रहा है जिसकी तैयारी लगभग पूर्ण कर ली गई है। दंगल में स्वर्ण एवं रजत पदक विजेता पारूल चौधरी और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को आमंत्रित किया है। दंगल के अध्यक्ष मुकेश त्यागी नंबरदार, रिंकू चौधरी, अमित प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि प्रत्येक वर्ष कुश्ती महा दंगल का आयोजन होता है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं के प्रेरित करना और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना है। 23 और 24 अक्टूबर को होने वाले महा दंगल की तैयारी लगभग पूर्ण कर ली गई है। विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।
कुश्ती दंगल का प्रथम पुरस्कार 2 लाख 2000 रुपए द्वितीय पुरस्कार 1 लाख 12000 तृतीय पुरस्कार 75000पुरस्कार दिया जाएगा।





























