👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव राझैटी में बीड़ी पी रहे पिता को देखकर बेटे का पारा चढ़ गया जिसने अपने पिता पर फावड़े से जानलेवा हमला करना चाहा लेकिन किसी तरह उसके पिता ने भाग कर अपनी जान बचाई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 21 अक्टूबर को वह अपने घर में बैठा हुआ बीड़ी पी रहा था। इसी बीच उसका बेटा आया और बीड़ी पीने से मना करने लगा। इसके बाद पुत्र ने पिता के साथ गाली गलौज शुरू कर दिया जिसके बाद वह फावड़ा ले आया और जानलेवा हमला करने का प्रयास भी किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093






























