हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा निवासी एक महिला की तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मारपीट करते हुए भूमि कब्जाने का मुकदमा दर्ज हुआ है। शनिवार को महिला ने संपूर्ण समाधान दिवस में मामले की शिकायत की थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। महिला का कहना है कि आरोपी छुट्टियों के दिन कब्जा करने की फिराक में है। पीड़िता बाला देवी की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। बता दें कि बाला देवी के पति की पुलिस कस्टडी में हुई मौत के बाद मिले पट्टे पर आरोपी कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल भी किया। बताया जा रहा है कि छुट्टी के दिन आरोपी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास करने की योजना बना रहे हैं। शोषण क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत ने बताया कि महिला का उत्पीड़न किया जा रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093






















