Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में कूट्टू के पराठे खाने पर एक ही परिवार के चार बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। देर रात पेट में तेज दर्द उठा और उल्टी के साथ कंप-कंप छूटने लगी जिसे देखकर माता-पिता के हाथ-पांव फूल गए जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने फूड प्वाइजनिंग होने की बात कही है। बताया जा रहा है की कूट्टू का आटा खराब था जिसे खाने से उनकी तबीयत बिगड़ी है।
हापुड़ के मोहल्ला कोटला मेवातियान निवासी रोहताश ने बताया कि उनके परिवार में पत्नी मुन्नी और तीन पुत्र व एक पुत्री हैं। शुक्रवार को बच्चों ने नवरात्रि का उपवास रखा। इसके बाद 15 वर्षीय बेटी अंजलि पुराना बाजार स्थित एक दुकान से कूट्टू का आटा लेकर घर आई और उसने रात को कूट्टू के पराठे बनाएं। पराठे अंजलि, 19 वर्षीय आकाश, 22 वर्षीय रोहित और 24 वर्षीय राहुल ने खाए। चारों ही खाकर सो गए। इस बीच सभी की तबीयत बिगड़ गई और पेट में दर्द होने लगा। उल्टी के साथ ठंड लगने लगी। इसके बाद चारों को प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया तो पता चला कि कूट्टू का आटा खाने से फूड प्वाइजनिंग हुई है। चारों बच्चों का उपचार चल रहा है।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:






















