👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ से प्रयागराज तक निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के कार्य ने गति पकड़ी है। आपको बता दें कि जनपद हापुड़ के पास स्थित खरखौदा क्षेत्र के गांव खड़खड़ी में टोल टैक्स बनेगा। इसके निर्माण की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। 16 लेन के इस टोल टैक्स पर सोलर प्लेट लगाई जाएगी। गंगा एक्सप्रेसवे के पहले टोल प्लाजा के लिए पांच हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया गया है। हाईवे पर लगने वाले कमरे का कंट्रोल रूम भी यही बनाया जाएगा।
FREE वॉशिंग मशीन, सोने का सिक्का, मोबाईल पाने का मौका : 9810553207






















