धोखाधड़ी के आरोपी दो सगे भाई सहित 6 पकड़े
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में पुलिस ने वारंटियों की धर पकड़ के लिए
अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत पुलिस ने 6 वारंटियों को धर दबोचा। ये वे वारंटी है जो मुकद्दमों के सिलसिले में अदालत में हाजिर नहीं हुए है और न्यायालय ने वारंट जारी किए है।
पुलिस के अनुसार थाना हापुड़ देहात पुलिस ने गांव असरा के ओमपाल, मजीदपुरा हापुड़ के शमशाद, व नौशाद को गिरफ्तार कर लिया। शमशाद व नौशाद सगे भाई है और धोखाधड़ी का एक मुकद्दमा उन पर न्यायालय में चल रहा है। थाना बाबूगढ़ पुलिस ने गांव मुक्तेश्वरा के गुड्डू तथा श्यामपुर जट के मोनू को जबकि पिलखुवा पुलिस ने मौहल्ला शिवाजी नगर के हबीब को गिरफ्तार कर लिया।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






















