हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना विकास खंड में आयोजित सद्भावना ग्राम योजना के अंतर्गत विकास को आगे बढ़ाने को लेकर पूर्व मंडलायुक्त डॉ अजय शंकर पांडेय ने एक अच्छी पहल की शुरुआत करने के लिए धौलाना ब्लॉक के सभागार में पहुंचे और सभी ग्राम प्रधानों के बीच सद्भावना ग्राम योजना की चर्चा की। धौलाना ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायत को विकास कार्य के बारे में किस तरह से आगे ले जाया जा सकता है। इसकी विस्तृत जानकारी दी। पूर्व मंडलायुक्त डॉ.अजय शंकर पांडेय का धौलाना उप जिलाधिकारी संतोष उपाध्याय व बीडीओ अभिमन्यु सेठ ने बुके देकर स्वागत किया। धौलाना उप जिलाधिकारी संतोष उपाध्याय ने कहा इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रधान और उनके प्रतिनिधियों को एक साथ लाकर गांव का विकास कराना है। पूर्व कमिश्नर डॉ.अजय शंकर पांडेय ने चुनाव हार चुके प्रधान के प्रतिनिधियों को विकास सलाहकार नियुक्त करने की सलाह दी। इस योजना में निर्वाचित प्रधान कुषल प्रधान और पराजित प्रधान विकास सलाहकार की भूमिका निभाएंगे तो गांव के विकास में किसी प्रकार की कोई अड़चन नहीं आ सकेगी। इस दौरान धौलाना थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट व ग्राम पंचायत अधिकारी तथा ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:






















