हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित तुलाराम की धर्मशाला में दो दिवसीय रंगोली एग्जीबिशन का शुक्रवार आज समापन होगा। दो दिवसीय इस एग्जीबिशन में लगभग 19 स्टॉल लगाए गए। हापुड़ जनपद के साथ-साथ अन्य जिलों और राज्यों से आए व्यापारियों ने यहां पर अपना व्यापार बढ़ाया। उत्तराखंड से आए एक व्यापारी ने बताया कि उन्होंने हापुड़ में लगी रंगोली एग्जीबिशन में स्टॉल लगाया जहां क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उन्हें अच्छा व्यापार करने का अवसर भी मिला। उत्तराखंड से आए व्यापारी ने बताया कि उन्होंने इस दौरान 60 से 70,000 रुपए का कारोबार किया है। यदि सभी स्टॉल्स की बात करें तो यह आंकड़ा लाखों में पहुंच जाएगा।
रंगोली एग्जीबिशन में दिवाली से जुड़ा सामान खरीदने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंचे जहां फैंसी साड़ी, लहंगा, एंटीक घड़ियां, यूनिक टेबल, परफ्यूम पाउडर, गिफ्ट आइटम्स आदि खरीदने के लिए लोग पहुंचे। एक ही छत के नीचे से लोगों ने दिवाली से जुड़े सामान की शॉपिंग की और भारी छूट के साथ सामान घर ले आए। उम्मीद है कि जल्द ही एक बार फिर रंगोली एग्जिबिशन एक नए अंदाज में हापुड़ में फिर से लगेगी।





















