👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव नली हुसैनपुर में बहन के साथ गाली गलौज करने वाले आरोपियों का जब उसके भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने भाई के पेट में कैंची घोपने का प्रयास किया जो उसके हाथ पर लगी।
आपको बता दें कि गांव सिमरौली निवासी अंजना ने बताया कि 16 अक्टूबर को पति अमित कुमार अपनी बहन जूली के साथ गांव नली हुसैनपुर गए थे जहां पर गांव निवासी कुछ लोगों ने अभद्रता शुरू कर दी जब जूली के भाई अमित ने घटना का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा और पेट में कैंची घोपने का प्रयास भी किया। हालांकि इस दौरान व्यक्ति के हाथ में कैंची लग गई जिससे वह घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093






















