👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में ऊर्जा निगम ने बकाया वसूली के लिए सख्ती बरतनी शुरू कर दी है और 5,000 बकाएदारों को नोटिस जारी किया है। 15 दिन में बकाया जमा ना करने पर आरसी और कुर्की की कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। डिवीजन के 18 बिजली घरों में करीब सवा लाख उपभोक्ता हैं जिनमें से 28,000 ऐसे हैं जिन पर 10,000 से अधिक का बकाया है। इन उपभोक्ताओं पर निगम का 102 करोड़ रुपए बिजली का बिल बकाया है। ऐसे में विभाग ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है और 5,000 बकाएदारों को फिलहाल नोटिस जारी किया गया है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:






















