गढ़ मेले में बिजली चोरी कर चल रहे थे उपकरण, ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में बिजली चोरी कर मेले में बिजली की सप्लाई की जा रही थी। ऐसे में विजिलेंस विभाग ने मामले में कार्रवाई करते हुए 40 वर्षीय ठेकेदार गगन अग्रवाल उर्फ नन्हे निवासी दुर्गा मंदिर के सामने गढ़मुक्तेश्वर के खिलाफ कार्रवाई की है। विजिलेंस विभाग का कहना है कि बिजली चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गढ़मुक्तेश्वर में नक्का कुआं के पास लगे गढ़ मेले में विजिलेंस विभाग की टीम ने गुरुवार की रात छापा मार कार्रवाई की। जब परिसर को चेक किया तो टीम चौंक गई। बताया जा रहा है कि बिजली चोरी कर मेले में सप्लाई की जा रही थी। काले रंग की एक केबिल डालकर लगभग 70 मीटर दूर दीवार के पास चेजओवर लगाकर यह चोरी की जा रही थी जिसके बाद विजिलेंस विभाग की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए ठेकेदार गगन अग्रवाल के खिलाफ कार्वाई की है। जनपद के अन्य इलाकों में भी लगे मेलो पर अब विजिलेंस विभाग की निगाह है। इस दौरान एससी यादव प्रवर्तन दल, अंकित कुमार एसडीओ, शफीक अहमद प्रभारी उप.नि.प्रवर्तन दल, सुमित, लवकुश कुमार, नीरज कुमार, मुनाजिर, धर्मेंद्र कुमार ने कार्रवाई की।
अप्सरा साड़ीज का शीघ्र शुभारंभ: 9997358158






















