राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हापुड के शिक्षक राजकुमार सिंह का आई सी टी के लिए चयन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान,प्रदेश भर के जनपद द्वारा शिक्षकों हेतु आई०सी०टी० प्रतियोगिता आयोजित कराते हुए जनपद स्तर पर चयनित उत्कृष्ट व सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 02 शिक्षकों (01 पुरूष एवं 01 महिला) के नाम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु परिषद कार्यालय को उपलब्ध कराये गये थे। जनपद स्तर से चयनित प्रतिभागियो के लिए राज्य स्तरीय आई०सी०टी० प्रतियोगिता का आयोजन 07 से 11 अगस्त, 2023 के मध्य राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश,लखनऊ में परिषद सभागार में किया गया जिसमें चयनित प्रतिभागियों द्वारा कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने हेतु आई०सी०टी० एवं नवीन तकनीकी विधाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल के सदस्यों द्वारा प्रतिभागियों के प्रस्तुतीकरण के आधार पर मूल्यांकन किया गया। विशेषज्ञों द्वारा किये गये मूल्यांकन के आधार पर आई०सी०टी० प्रतियोगिता में 19 अक्टूबर 2023 को लखनऊ परिषद मुख्यालय से जारी हुए आदेश के अनुसार हापुड़ जनपद से राजकुमार सिंह, सहायक अध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालय अहमदपुर नयागांव(1-8) ब्लॉक व जनपद- हापुड़ का चयन किया गया है।
शिक्षक को योजनाबद्ध तरीके से शिक्षण कार्य करने हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा वर्ष 2021 में राज्य स्तरीय आदर्श पाठ योजना पुरस्कार से भी पुरस्कृत किया जा चुका है।
व शिक्षक को अभी हाल ही में 5 सितंबर 2023 को शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य शिक्षक पुरस्कार 2022 से माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश की गरिमामय उपस्थिति में लोक भवन, लखनऊ में माननीय संदीप सिंह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश के द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






















