हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के तहसील चौराहे पर खड़ी पीआरडी जवान की बाइक को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया और फरार हो गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मंगलवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सुमित शर्मा पुत्र बृजेश शर्मा निवासी गांव दोयमी पीआरडी में तैनात है जो कि राम बारात वाले दिन ड्यूटी करने के लिए अपनी बाइक से तहसील चौराहे पर आया था। तहसील चोपला पर ड्यूटी करते समय उसने अपनी बाइक ढाबे के बाहर खड़ी कर दी। रात करीब 11:00 बजे जब सुमित वापस जाने लगा तो उसकी बाइक वहां से गायब थी। सुमित ने बाइक को काफी तलाशा लेकिन सफलता हाथ ना लगी जिसने थाने में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। मंगलवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:






















