👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ब्रजघाट स्थित शिव चौक पर एक दफ्तर में बुधवार को अचानक आग लग गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर समय रहते काबू पा लिया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि इस दौरान कोई खास नुकसान नहीं हुआ।
दरअसल शिव चौक पर स्थित एक ऑफिस में किसी कारण आग लग गई। इस बीच वहां रखे की-बोर्ड, माउस, कंप्यूटर को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। धुआं उठते देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया। लोगों ने साहस का परिचय देते हुए आग पर काबू पा लिया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
सागर ग्रोसरीज दे रहे हैं दो हजार की खरीद पर वाशिंग मशीन, सोने का सिक्का जीतने का मौका: 9810553207






















