हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ चौपला पर चोरों ने सोमवार की देर रात मोबाइल तथा सैलून की दुकान में लाखों की चोरी को अंजाम दिया। दीवार काट कर चोर दुकान में दाखिल हुए जिन्होंने चोरी की। मंगलवार को दुकान के संचालक जब दुकान पर पहुंचे तो कूमल देख उनके होश उड़ गए जिन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

गढ़ निवासी इरशाद की गढ़ चोपला पर गुरुद्वारे के सामने मोबाइल की दुकान है। इरशाद ने बताया कि सोमवार की रात वह दुकान बढ़ा कर घर चला गया था। इसी बीच देर रात चोर दुकान में कूमल कर दाखिल हुए जिन्होंने साथ छोटे-बड़े मोबाइल और 20,000 रुपए की नकदी हाथ साफ कर दिया। चोरी किए गए मोबाइलों की कीमत एक लाख से अधिक बताई जा रही है। वहीं बराबर में स्थित सैलून की दुकान के संचालक सुलेमान ने बताया कि दुकान से चोरों ने दो से तीन हजार रुपए का सामान चोरी कर लिया। तहरीर तथा सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई और जांच में जुट गई है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




























