👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के दो मोबाइल व्यापारी भाईयों ने बुलंदशहर के एक व्यापारी को 76 लाख रुपए का चूना लगा दिया है। पीड़ित व्यापारी की तहरीर के आधार पर बुलंदशहर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी भाइयों की तलाश जारी है।
बुलंदशहर के फतेहगंज निवासी राजीव कुमार ने बताया कि दो माह से हापुड़ के एक मोबाइल व्यापारी अंकित सैनी और उसके भाई मोनू के साथ व्यवसाय कर रहा था। 9 अगस्त को आरोपी भाइयों ने 76,16,189 रुपए के 818 पीस मोबाइल फोन मंगवाए। फोन मंगाकर दोनों फरार हो गए जिनका कुछ पता नहीं चल सका है। बुलंदशहर पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:




























