हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित आनंद विहार के मैदान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की दोपहर करीब 2:00 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। सीएम के आगमन से पहले हापुड़ की दिल्ली रोड पर लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। पुलिसकर्मी इस दौरान मशक्कत करते हुए दिखाई दिए लेकिन लोगों को इस दौरान परेशानी हुई। वीआईपी गाड़ियां हूटर बजाते हुए रॉन्ग साइड से आगे बढ़ी जिसके चलते आने वाला दिल्ली से आने वाला ट्रैफिक भी प्रभावित हो गया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार आज हेलीकॉप्टर से हापुड़ पहुंचेंगे। ऐसे में सुरक्षा के चलते कड़ी व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनुसूचित वर्ग के सम्मेलन को संबोधित करने के लिए हापुड़ आ रहे हैं। ऐसे में जगह-जगह जाम की स्थिति बन गई है। हालांकि पुलिसकर्मी कड़ी मशक्कत करते दिखाई दिए।
Mummy’s Kitchen लेकर आए हैं नवरात्रि स्पेशल: 9358234622

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हापुड़ आगमन पर हार्दिक अभिनंदन






























