हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव नूरपुर की रहने वाली महिला की तहरीर की आधार पर पुलिस ने कपूरपुर के सिरोधन निवासी नदीम पुत्र नियाजउद्दीन समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। मांग पूरी ना होने पर उसके साथ मार पिटाई करते। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
महिला ने बताया कि 20 महीने पहले उसका निकाह नदीम के साथ हुआ था। नदीम नौकरी करने के लिए पुणे चला गया। इस बीच ससुरालयों ने उसे जमकर प्रताड़ित किया और दहेज की मांग की। जब उसका पति वापस लौटा तो उसने आप बीती बताई जिसके बाद पति ने भी विवाहिता की जमकर पिटाई की। पुलिस ने पति नदीम, ससुर नियाजउद्दीन, सास साहिबा और ननद समरीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है ।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हापुड़ आगमन पर हार्दिक अभिनंदन































