👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बस से यात्रा करने वाले यात्रियों का सफर अब आसान होगा क्योंकि हापुड़ रोडवेज डिपो को पांच नई बसें मिल गई है जिसे विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा। पांच नई बसें मिलने से यात्रियों का सफर तो आसान होगा ही साथ ही हापुड़ डिपो की आय भी बढ़ेगी।
दिल्ली, बरेली सहित लंबी दूरी के मार्ग पर नई बसों का संचालन कराया जाएगा। इससे बस यात्रियों का सफर आसान और सुगम होगा। फिलहाल हापुड़ डिपो विभिन्न रूटों पर 88 निगम की तथा 13 अनुबंधित बसों का संचालन करता है। नई बस मिलने से डिपो के बेड़े में बसों की संख्या बढ़कर 106 पहुंच गई है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:
CM योगी के हापुड़ आगमन पर हार्दिक स्वागत: राजेश कुमार उर्फ लल्लू































