हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के दीपक ने बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में दो पदक हासिल किए हैं जिससे हापुड़ और तीर्थ नगरी का नाम प्रदेश व देश में रोशन हुआ है। दिल्ली में आयोजित इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के तत्वावधान में हुई प्रतियोगिता में दीपक ने एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया है। इस अवसर पर उन्हें स्थानीय लोगों ने बधाई दी।

गढ़ के राजीव नगर निवासी दीपक जोशी ने बताया कि दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने हिस्सा लिया और कंस्य पदक तथा रजत पदक अपने नाम किया। शानदार प्रदर्शन करने पर उन्हें यह मुकाम मिला है। बताते चलें कि दीपक जोशी इससे पहले मिस्टर यूपी समेत अन्य प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए उन्होंने कड़ा परिश्रम किया और घर पहुंचने पर लोगों ने उन्हें जमकर बधाइयां दी।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
CM योगी के हापुड़ आगमन पर हार्दिक स्वागत: राजेश कुमार उर्फ लल्लू


























