अधिवक्ता की फीस देने के लिए भैंस चोरी करने वाले गिरफ्तार










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने दो भैंस चोरों को गिरफ्तार किया है जो भैंस चोरी कर उसे बेचने की फिराक में थे। अधिवक्ता की फीस देने के लिए उन्होंने भैंस चोरी की थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम अनस और फैज निवासीगण मोती कॉलोनी है। अनस के पास से पुलिस ने तमंचा और फैज़ के कब्जे से चाकू बरामद किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके ऊपर कई मुकदमे दर्ज हैं। ऐसे में उनका केस लड़ने वाले अधिवक्ता की फीस देने के लिए उन्होंने भैंस चोरी की थी।


दरअसल शुक्रवार को मोती कॉलोनी स्थित मंदिर के पास सलमान निवासी सिकंदर गेट की भैंस को चोरों ने चोरी कर लिया था। इसी बीच सिकंदर गेट चौकी प्रभारी इंद्रकांत यादव को सूचना मिली कि सामिया गार्डन के पीछे न्यू त्यागी कॉलोनी स्थित अर्द्धनिर्मित मकान के पास दो संदिग्धों ने भैंस को बांधकर रखा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ इंद्रकांत यादव मौके पर पहुंचे तो अनस और फैज भागने लगे जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। अनस ने बताया कि उसके ऊपर कई मुकदमा दर्ज हैं। अधिवक्ता की फीस देने के लिए उसने भैंस को चोरी किया था।

Admission Open Now for SA International School : 9258003065

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हापुड़ आगमन पर हार्दिक अभिनंदन








  • Related Posts

    होली पर रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): होली पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रोडवेज ने बसों के फेरों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। 28 फरवरी से 9…

    Read more

    आज तीन घंटे बंद रहेगा पटना मुरादपुर बिजली घर, होगी परेशानी

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पटना मुरादपुर बिजली घर से जुड़े इलाकों की विद्युत आपूर्ति शनिवार आज सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक प्रभावित…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    होली पर रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

    होली पर रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

    आज तीन घंटे बंद रहेगा पटना मुरादपुर बिजली घर, होगी परेशानी

    आज तीन घंटे बंद रहेगा पटना मुरादपुर बिजली घर, होगी परेशानी

    महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

    महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

    अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

    अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

    यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

    यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

    बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

    बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना
    error: Content is protected !!