हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला श्रीनगर निवासी साक्षी ने देहरादून निवासी चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपियों ने 27.25 लाख रुपए की ठगी की है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

श्रीनगर निवासी साक्षी त्यागी पुत्री गजेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि देहरादून के नेहरू कॉलोनी निवासी तुषार सिंह पुत्र चंदन सिंह पुंडीर तथा उसकी पत्नी प्रियंका यादव से उसकी अच्छी बातचीत थी। आरोपियों ने व्यापार में साझेदार बनाने के नाम पर साक्षी से 27.25 लाख रुपए ठग लिए। पैसे मांगने पर आरोपियों ने मना कर दिया जिसके बाद पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606


























