सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा के लिए किस अफसर को क्या मिली जिम्मेदारी,जानें










सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा के लिए किस अफसर को क्या मिली जिम्मेदारी,जानें
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर व कार्यक्रम के दृष्टिगत विकास कार्यो/परियोजना का लोकार्पण एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री से कराये जाने के लिए रविवार को जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने कलेक्ट के सभागार में सम्बंधित विभागों के साथ बैठक की।
और निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्यो एवं परियोजना का लोकार्पण एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री से कराये जाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था को पूर्व से ही सुनिश्चित करा लिया जाए। जिलाधिकारी ने जनपद हापुड़ में प्रस्तावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए सभी अधिकारियों से की विभिन्न स्थान पर ड्यूटी सौप दी गई है जिसमें पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक सुरक्षा व्यवस्था ट्रैफिक यातायात व्यवस्था और रूटमैप तैयार करेंगे। इस कार्य अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे जो फेरी सर्विस व्यवस्था पार्किंग से कार्यक्रम स्थल तक छोटे एवं बड़े वाहन हेतु दिशा सूचक चिन्ह लगाएंगे। अपर जिला अधिकारी न्यायिक द्वारा वी आई पी पास अधिकारी व कर्मचारियों के आई कार्ड और फोटोग्राफर की व्यवस्था की जाएगी l

मुख्य विकास अधिकारी मंच संचालन एंकर की व्यवस्था अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मिलकर देखेंगी अर्थ एवं संख्या अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री के द्वारा की जाने वाली घोषणा तैयार करने लोकार्पण शिलान्यास हेतु पत्थर को प्राप्त करने का कार्य करेंगे, जिला पंचायत राज अधिकारी माननीय मुख्यमंत्री जी के लिए मुमेंटो व नाम पटटीका का इत्यादि का कार्य देखेंगे, उपयुक्त उद्योग जिला उद्योग केंद्र लाभार्थियों की ग्राम बार सूची मंच पर प्रमाण पत्र सम्मान वितरण किए जाने हेतु तैयार करेंगे, जिला पूर्ति अधिकारी समस्त खानपान व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कार्यक्रम स्थल पर बने मंच वह हेलीपैड का निर्माण सुरक्षा व्यवस्था मानकों के अनुरूप करेंगे और प्रमाण पत्र निर्गत करते हुए उपस्थित रहेंगे l बेसिक शिक्षा अधिकारी व लेखा अधिकारी स्कूल के बच्चों द्वारा मेरी माटी मेरे देश का कार्यक्रम तैयार करेंगे और देशभक्ति के सांस्कृतिक कार्यक्रम को तैयार करेंगे जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सेफ हाउस में बनने वाले कंट्रोल रूम की समस्त व्यवस्था करेंगे l सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर अस्थाई सीएम ऑफिस में कंप्यूटर प्रिंटर एवं टाइपिस्ट सहित उपस्थित रहेंगे और सारी व्यवस्था करेंगे l जिला विकलांग कल्याण अधिकारी व सहायक आयुक्त सहकारिता कार्यक्रम स्थल पर शासन द्वारा चलाए जा रही लाभार्थी परक विभागीय योजनाओं के होल्डिंग लगवाएंगे, प्रभारी वन अधिकारी और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद हापुड़ पार्किंग स्थल व हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक आने वाले पेड़ों की कटाई छटाई करवाएंगे l मुख्य अग्नि समन अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर अग्नि समन सुरक्षा के दृष्टिगत व्यवस्था करेंगे तथा पर्याप्त संख्या में अग्नि समन वाहनों एवं स्टाफ की तैनाती करना सुनिश्चित करेंगे l
बैठक में अपर जिला अधिकारी संदीप कुमार, अपर जिला अधिकारी न्यायिक ज्योत्सना बंधु सहित सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे l

चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457








  • Related Posts

    रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…

    Read more

    सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    🔊 Listen to this

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

    रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

    सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

    पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

    हज यात्रियों के लिए खास खबर

    हज यात्रियों के लिए खास खबर

    मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

    मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

    सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल

    सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल
    error: Content is protected !!