हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के कुचेसर रोड चौपला के फतेहपुर निवासी भरतपाल सैनी के 13 वर्षीय पुत्र गगन सैनी की बुखार के कारण मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। गगन सैनी को दो दिन पहले बुखार हुआ था जिसकी हालत बिगड़ने पर उसे हापुड़ के सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां ऑक्सीजन लेवल गिरने के कारण चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि मेरठ मेडिकल में वेंटिलेटर नहीं होने की बात कह कर बच्चे को भर्ती नहीं किया। इसके बाद परिजन उसे अन्य दो प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां भी भर्ती करने से इनकार कर दिया जिसके बाद न्यूट्रीमा अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान रविवार की सुबह बच्चे ने दम तोड़ दिया। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093






















