👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के चंडी धाम से तमाम श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है। नवरात्रि के पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब चंडी मंदिर में उमड़ता है। ऐसे में कुछ भक्त ऐसे हैं जो किसी कारणवश मैय्या के दर्शन करने के लिए मंदिर नहीं पहुंच सकते। इन सभी की आस्था का ध्यान रखते हुए हापुड़ के अतरपुरा चौराहा तथा पक्का बाग चौराहा पर एक-एक एलईडी स्क्रीन लगाई गई है जहां से भक्त मैया के दर्शन कर आशीर्वाद ले सकते हैं।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:






















