हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी व्यापारी नसीम का बेटा शनिवार की शाम को छत पर खेलते समय सड़क पर नीचे आ गिरा। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे मेरठ के लिए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान व्यापारी के पुत्र की मौत हो गई जिसके बाद गमगीन माहौल में परिजनों ने मृतक के शव का दफीना किया।
मिली जानकारी के अनुसार नसीम इनवर्टर बैटरी का कारोबार करता है जिसकी इकलौती संतान आयन छत पर खेल रहा था। इसी बीच पैर फिसलने के कारण वह छत से सड़क पर नीचे आ गिरा जिसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान आयन की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मचा है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103






















