हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटला मेवतियान में एक बंद पड़े मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोर मकान से 50,000 की नकदी और कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहल्ला कोटला मेवतियान निवासी सूरज ने बताया कि तीन दिन पहले उसकी माता प्रेमवती की तबीयत खराब होने पर उपचार के लिए वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। शुक्रवार को परिवार के सभी लोग मकान का ताला लगाकर अस्पताल गए हुए थे। मौके का फायदा उठाकर चोर घर में घुस गए जिन्होंने मकान में दाखिल होकर 50,000 रुपए नकद और अन्य कीमती सामान चुरा लिया और फरार हो गए। वापस लौटने पर परिजनों को चोरी का पता चला जिन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






















