👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाले युवती ने पुलिस की लापरवाही से तंग आकर आत्महत्या की चेतावनी दी है जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है। युवती का कहना है कि कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले कुछ युवक उसे परेशान कर रहे हैं। आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं और सरेराह उसका दुपट्टा खींच देते हैं। ऐसे में पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। न्याय न मिलने पर पीड़िता ने अब आत्महत्या की चेतावनी दी है। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा का कहना है कि मामले में जांच के बाद आवश्यक वैधानिक कार्वाई की जाएगी।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:






















