👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव नली हुसैनपुर के आदर्श इंटर कॉलेज में विपनेट क्लब के तत्वाधान में पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कॉलेज के प्रधानाचार्य उपकार दत्त शर्मा ने डॉक्टर कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। वहीं दूसरी ओर मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत रैली का आयोजन भी किया गया जहां छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सुशील शर्मा, प्रदीप, बलराम, विजेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






















