हापुड़: रात के समय सड़कों पर दौड़ती हैं जेसीबी और डंपर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की सड़कों पर रात के समय दौड़ती जेसीबी मशीन और डंपर यह इशारा कर रहे हैं कि क्षेत्र में जोरों पर मिट्टी का अवैध खनन चल रहा है। यह खनन माफिया रात के समय जनपद हापुड़ के कई गांव में जाते हैं और मिट्टी का अवैध रूप से खनन करते हैं। खनन माफियाओं ने अपनी जेब भरने के लिए अवैध धंधे का रास्ता चुना है जो चोरी छिपे रात के समय हापुड़ के गांव सबली, हापुड़ के गांव श्यामनगर, मोदीनगर रोड के आसपास जमकर खनन कर रहे हैं। अधिकारी तमाम दावे और वादे करते हैं लेकिन उसके बावजूद भी इन अवैध खनन माफियाओं का सक्रिय होना कई सवाल खड़े करता है। ऐसे में खनन माफियाओं के आतंक से स्थानीय लोग भी बेहद परेशान हैं जिनका कहना है कि रात के समय मार्गों पर दौड़ने वाले यह डंपर और जेसीबी मशीनें शोर मचाती हैं जो क्षेत्र में अवैध रूप से खनन कर रही हैं।





















