अग्निवीर को शहीद सैनिक का दर्जा देने की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देश के अग्निवीर की प्रथम मौत पर सैन्य सम्मान न मिलने पर जिला सैनिक बंधु हापुड़ ने असंतोष व्यक्त किया है और अग्निवीर को सैन्य सम्मान व अन्य सुविधाएं और शहीद को दर्जा देने की मांग की।
संस्था के उपाध्यक्ष मनवीर सिंह ने बताया कि पंजाब के 19 वर्ष अमृतपाल सिंह दिसम्बर-2022 में अग्निवीर भर्ती हुए थे। उनकी ड्यूटी पूंछ सेक्टर में थी और ड्यूटी पर अग्निवीर अमृतपाल सिंह की मौत हो गई। भारत सरकार ने अग्निवीर को शहीद का दर्जा नहीं दिया और न ही सैन्य सम्मान दिया गया। संगठन की मांग है कि अग्निवीर अमृतपाल को शहीद का दर्जा दिया जाए और शहीद सैनिक वाली सुविधाएं दी जाए। संगठन के एक ज्ञापन थाना बाबूगढ़ प्रभारी को दिया जो प्रधान मंत्री को सम्बोधित था। इस अवसर पर सतेंद्र सिंह, रतनपाल सिंह, शाहीद अली, ओमवीर सिंह, आदिल चौधरी आदि उपस्थित थे।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:






















