हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुरा खिचरा में एक मकान में चोरी करने के इरादे से घुसे दो संदिग्धों को ग्रामीणों ने दबोच लिया और जमकर पीटा। इस दौरान आरोपियों की लोगों ने जमकर धुनाई की और धौलाना पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए दोनों आरोपी डासना क्षेत्र के रहने वाले हैं जिनसे पूछताछ जारी है।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी जाहिद एक बिल्डर है जिनके यहां शनिवार की दोपहर दो संदिग्धों ने धावा बोला। घर में बिल्डर की पत्नी आसिफा मौजूद थी। बताया जा रहा है कि संदिग्धों ने इस दौरान घर में रखें जेवर तथा नकदी चोरी कर लिए। दोनों स्कूटी पर सवार होकर फरार होने लगे। जैसे ही वह ईदगाह वाले रास्ते की ओर पहुंचे तो महिला ने शोर मचाया जिसके बाद ग्रामीणों ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया और जमकर धुनाई की जिनके कब्जे से पिसी हुई मिर्च, रस्सी और एक टेप भी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






















