👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के समस्त थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां फरियादी अपनी-अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को सुना। बाबूगढ़ थाने में एसडीएम सदर हापुड़ सुनीता सिंह व कोतवाल सुनीता मलिक ने लोगों की फरियाद सुनी और उनकी समस्याओं के निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। एसडीएम ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण समस्याओं का समाधान किया जाए। फरियादियों को चक्कर न काटने पड़े। अन्य थाओं में भी समाधान दिवस लगया गया जहां फरियादी पहुंचे और अपनी-अपनी शिकायत अधिकारियों को दी।





















