👁 0 views Views
मंडलायुक्त ने सीएम की सभा स्थल का निरीक्षण किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 17 अक्तूबर को हापुड़ में प्रस्तावित जनसभा को लेकर पुलिस व प्रशासन पूरी तरह तैयारियों में जुट गया है। मेरठ मंडल की आयुक्त सेल्वा कुमारी, जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के साथ सभास्थल का भ्रमण किया और सुरक्षा, हैलीपैड, पार्किंग आदि व्यवस्थाओं को देखकर जरुरी दिशा निर्देश दिए। हापुड़ में 17 अक्तूबर को अनुसूचित वर्ग का सम्मेलन होगा जिसमें 18 जनपदों से लोग शामिल होंगे।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950






















