हापुड़ के राजकीय इंटर कालेजों को मिले नए प्रधानाचार्य
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश शासन में जनपद हापुड़ के राजकीय इंटर कालेजों में प्रधानाचार्यो की नियुक्ति की है। एक प्रैस विज्ञप्ति के अनुसार राजकीय इंटर कालेज सिखैड़ा में प्रधानाचार्य पद पर मोहित वशिष्ठ, राजकीय इंटर कालेज शेखपुर खिचड़ा में संदीप कुमार, राजकीय इंटर कालेज गढ़मुक्तेश्वर में प्रवीण कुमार, राजकीय इंटर कालेज गांव मुर्शदपुर में मनजीत कौर, राजकीय इंटर कालेज शेरपुर में विकास, राजकीय इंटर कालेज मुरादपुर में मुकेश कुमार पाल को प्रधानाचार्य पद पर नियुक्त किया गया है सभी को आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए जिला विद्या निरीक्षक हापुड़ से माध्यम से एक माह के भीतर ज्वाइन करना होगा।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

























