हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस बल के साथ हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल मार्च किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा शुक्रवार को परेड की सलामी ली गई। इसके बाद परेड में आए पुलिस बल के साथ हापुड़ के पुलिस अधीक्षक ने पैदल मार्च किया। हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित पुलिस लाइन से पैदल मार्च निकाला गया जो कि हापुड़ की मेरठ रोड, फ्रीगंज रोड, रेलवे रोड आदि इलाकों में निकला गया। इस दौरान सभी को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। साथ ही संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने इस दौरान क्षेत्र में लोगों से उनकी संबंधी समस्याएं भी जानी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
Contact for further enquiry…7351945695, Demo free for 2 days..Jawahar Ganj Hapur

























