हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस ने अवैध पटाखों की तस्करी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने लगभग पांच लाख रुपए कीमत के अवैध पटाखे जब्त किए हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पिलखुवा के मोहल्ला मंडी पाजियों वाली गली निवासी दो सगे भाई हैं जिनके नाम किशोर गर्ग तथा शैंकी गर्ग पुत्रगण पवन कुमार है।
पिलखुवा के क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने एक इनपुट के आधार पर एक मोहल्ला में छापा मारा जहां आबादी के बीच पटाखे के एक गोदाम को पुलिस ने पकड़ लिया। गोदाम से पुलिस ने लगभग पांच लाख रुपए कीमत की आतिशबाजी बरामद की जो सप्लाई करने के लिए लाई गई थी। पटाखे के तस्कर विभिन्न इलाकों में पटाखे की तस्करी करने की तैयारी कर रहे थे लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई जारी है।
अप्सरा साड़ीज का शीघ्र शुभारंभ: 9997358158

























