हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऐसा लगता है कि लोगों को अपनी जान की जरा भी फिक्र नहीं है। यातायात नियमों की बात तो दूर इन लोगों को अपनी जान जोखिम में डालने से भी डर नहीं लगता। वायरल हो रही यह वीडियो कई सवाल खड़े करती है। दिल्ली से हापुड़ की ओर आने वाले रास्ते पर ऑटो चालक अभी भी आपकी मनमानी कर रहे हैं। ऑटो के पीछे सवारी लटक कर यात्रा कर रही है। यह ऑटो कई चेक पॉइंट से होकर गुजरे लेकिन इसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
हापुड़ की दिल्ली रोड पर निजामपुर से हापुड़ आते समय एक बाइक सवार ने ऑटो की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जिसमें देखा जा सकता है कि ऑटो के पीछे लटक कर यात्रा करती यह सवारियां अपने साथ-साथ औरों की जिंदगी भी जोखिम में डाल रही है। संतुलन खोने पर ऐसा सड़क हादसा हो सकता है जोकि किसी की जान भी ले सकता है। यातायात पुलिस लगातार लोगों को जागरुक कर रही है लेकिन इसके बावजूद भी ट्रैफिक पुलिस की सख्ती बेअसर नजर आ रही है। नियमों को दरकिनार करते हुए जानलेवा सफर का क्रम लगातार जारी है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:

























