हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): श्री रामलीला समिति रजिस्टर्ड हापुड़ द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव में सोमवार को रावण दिग्विजय यात्रा का आयोजन श्री विनोद कुमार गुप्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी द्वारा महामंत्री विनोद वर्मा की अध्यक्षता में नारियल फोड़कर एवम स्वरूपो की आरती करके उद्घाटन किया गया।
हापुड में वृन्दावन से पधारे बिश्वबिख्यात श्री आदर्श रामलीला मंडल रजि. के अध्यक्ष पवन देव चतुर्वेदी (व्यास) द्वारा बताया गया कि नारद जी के श्राप के कारण शंकर जी के गण पुलस्त मुनि के वंश में कैकसी के गर्भ से जन्मे और जन्म लेते ही शंकर जी व ब्रह्मा जी को प्रसन्न कर बिशाल बैभव व बल को प्राप्त कर लिया। बस अब तो अपने बल से देवताओ व भक्तजनों को मारने व सताने लगे। पृथ्वी पर भारी अत्याचार कर दिया। इस प्रकार हापुड शहर में रावण अपने बाहुबल का प्रदर्शन करता हुआ अपने पूरे परिवार व राक्षसो के सहित नगर गश्त पर निकलता है जिसको देखकर लोग भयभीत होकर डरने लगे और कलाकार व आये हुई टीम की प्रशंसा करने लगे। रावण दिग्विजय यात्रा श्री मनसा देवी मंदिर बुलंदशहर रोड हापुड़ से शुरू होकर कोठी गेट से होते हुए कसेरठ बाजार से बाजार बजाजा, छोटी मंडी, बड़ी मंडी, सर्राफा बाजार से चंडी रोड से अतरपुरा चौपला, रेलवे रोड, फ्रीगंज रोड पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान रविंद्र गुप्ता, डीके सर्राफ , उमेश अग्रवाल, नवीन वर्मा अतुल सोनी नवीन गुप्ता मीडिया प्रभारी शुभम गोयल , नन्हे मल ठेकेदार विवेक सिंघल विमल वर्मा दीपक वर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
























