👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने अवैध असलहा बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम मतीन पुत्र विरासत निवासी गांव सरूरपुर थाना गढ़मुक्तेश्वर है जिसके कब्जे से पुलिस ने अवैध तमंचा मय एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
सोमवार को गढ़मुक्तेश्वर पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी बीच उसने गांव अठसैनी से सरूरपुर वाले रास्ते से आरोपी को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से पुलिस ने अवैध असलहा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065

























