जनपद हापुड़ में सभी आंगनवाडी केन्द्रों को लर्निंग लैब की तर्ज पर विकसित किया जायेगा
हापुड,सूवि(ehapurnews.com): लर्निंग लैब, बाल विकास सेवा एंव पुष्टाहार विभाग लखनऊ द्वारा निर्गत एक ऐसी संकल्पना है जिसके अन्तर्गत उत्तर प्रदेश की प्रत्येक जनपद की परियोजना में एक आंगनवाड़ी केन्द्र को आदर्श आकर्षक पठन-पाठन की सुविधाओं से युक्त बनाया गया है। इनके अन्तर्गत आंगनवाडी केन्द्र पर 3-6 आयुवर्ग के बालक बालिकाओं को सम्पूर्ण आधारभूत सुविधाओं से युक्त परिवेश में रखते हुए उनके सर्वागीण विकास किया जायेगा।
इस आदर्श आंगनवाडी केन्द्र पर बालक-बालिकाओं के लिए सुरक्षित एंव स्वच्छ पेयजल, बाल मैत्रिक शौचालय एंव मुत्रालय, भवन में जल-कल की सुविधा, दिव्यांग सुलभ रैंप व रेलिंग, दिव्यांग मैत्रिक शौचालय, महिला शौचालय, भवन के चारों और बच्चों की सुरक्षा हेतु चाहरदीवारी, रसोईघर में सिंक सहित जल की सुविधा कक्ष में विद्युत एवं पंखों की सुविधा, रंगाई-पुताई एवं बाल सुलभ आकर्षक ज्ञानवर्धक पेटिंग, अक्षर ज्ञान व वर्णमाला ज्ञान पेटिंग एवं बालक बालिकाओं हेतु बैठने के लिये अच्छे फर्नीचर की सुविधा सुनिश्चित की गयी है।
लर्निंग लैब की इस संकल्पना को चरितार्थ करने के लिये हापुड़ जनपद की चारों परियोजनाओं में लर्निंग लैब की स्थापना हो चुकी है। जिससे उक्त में से बाल विकास परियोजना हापुड़ के अन्तर्गत ग्राम दादरी में औपचारिक लोकापर्ण श्रीमती ममता तेवतिया, ब्लॉक प्रमुख द्वारा किया गया है।
लर्निंग लैब का उद्देश्य प्रत्येक ब्लॉक में एक ऐसे आदर्श आंगनवाड़ी केन्द्र का विकास करना है जिससे ब्लॉक के अन्य केन्द्रों को उसी के अनुरूप विकसित किया जा सके। इसी क्रम में जनपद हापुड़ के सभी ब्लॉकों में एक-एक आंगनवाड़ी केन्द्र को लर्निंग लैब के रूप में विकसित किया जा चुका है। धौलाना ब्लॉक के परतापुर, सिम्भावली ब्लॉक के कनिया कल्याणपुर एवं गढ़मुक्तेश्वर के हसुपुर में लर्निंग लैब का विकास किया जा चुका है।
बनवाये अपनी बिज़नेस वेबसाइट अब केवल 1499/- में ऑफर केवल 5 दिन के लिए मान्य

























